झारखंड में बड़े बहुमत के साथ बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार: लाल सिंह आर्य,राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा
1 min read

झारखंड में बड़े बहुमत के साथ बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार: लाल सिंह आर्य,राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा

रिपोर्ट:- राँची डेस्क…….

राँची: झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी लगातार सभाएं कर रहे हैं इसी बीच बीजेपी ने भी प्रदेश में लगातार बैठकों का दौर जारी रखा है और आज इसी कड़ी में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य भाजपा नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी समेत अनुसूचित जाति मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर आरोप लगाए उन्होंने कहा राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन की सरकार में दलित आदिवासी और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ बहुत अत्याचार हो रहा है। उनके समस्याओं का समाधान मौजूदा हेमंत सोरेन की सरकार में नहीं हो रहा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को चुनाव में किए वादे चुनाव तक याद रहते हैं, चुनाव के बाद वह सब भूल जाते हैं। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ यहां सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *