
भाजपा ने तृणमूल सांसद के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने तृणमूल कांग्रेस की संसद महुआ मोइत्रा के झारखंडियों की तुलना मल मूत्र से करने की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। एक निजी चैनल में बातचीत के दौरान महुआ मोइत्रा ने यह बातें कही थी। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सत्ता का नशा इतना भी नहीं चढ़ाना चाहिए कि आपका मानसिक संतुलन बिगड़ जाए। आपने झारखंड के साढ़े तीन करोड़ आदिवासियों मूलवासियों का घोर अपमान किया है। ऐसा बयान आपकी विकृत मानसिकता और ओछी सोच को दिखाता है। प्रतुल ने कहा कि लगता है महुआ को इलाज की जरूरत है। इन जैसों के लिए ही रांची के कांके में अस्पताल है।आ कर बीमारी ठीक करा ले।