रांची में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन आज, शोभायात्राओं को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम……………..
रिपोर्ट : रांची डेस्क
रांची : बुधवार 21 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा है। विभिन्न पूजा समितियों ने शोभायात्राओं की तैयारी की है। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालु मां दुर्गा को विदाई देंगे.

बिहार क्लब से निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा
महानगर दुर्गा पूजा समिति का जुलूस बिहार क्लब से निकलकर बड़ा तालाब पहुंचेगा। अन्य समितियों की शोभायात्राएं भी निर्धारित मार्गों से निकलेंगी।
18 तालाबों में विसर्जन की व्यवस्था
रांची नगर निगम ने विसर्जन के लिए शहर के 18 निर्धारित जलाशयों पर व्यवस्था की है। इनमें बड़ा तालाब, लाइन टैंक तालाब, जेल तालाब और जगन्नाथपुर तालाब शामिल हैं।
शहर में ट्रैफिक बदलाव
विसर्जन जुलूसों और भीड़ के कारण कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। मेन रोड पर छोटे वाहनों के प्रतिबंध और निर्धारित पार्किंग व्यवस्था .
