झारखंड के सभी विभागों में भ्रष्टाचारियों का बना अड्डा,भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना भ्रष्टाचार निरोधक जांच विभाग दायित्व:हरिनाथ साहू…….
1 min read

झारखंड के सभी विभागों में भ्रष्टाचारियों का बना अड्डा,भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना भ्रष्टाचार निरोधक जांच विभाग दायित्व:हरिनाथ साहू…….

कांके:झारखंड प्रदेश भ्रष्टाचार निरोधक जांच विभाग का प्रेस कॉन्फ्रेंस भामाशाह नगर रिंग रोड आइटीबीपी क्षेत्र हथिया पत्थल के समीप हरिनाथ ट्रेडर्स कैंपस पर संस्था के झारखंड प्रदेश ईस्ट इंडिया जोनल सेक्रेट्री हरिनाश साहू की अध्यक्षता में रखा गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से भ्रष्टाचार निरोध जांच विभाग के झारखंड राज्य संयुक्त निदेशक विष्णु साहू,संस्था के जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर कुमार शिवम उपस्थित हुए।

विष्णु साहू ने कहा कि पूरे झारखंड के सभी विभागों में भ्रष्टाचारियों का जैसे अड्डा बना हुआ है जिससे आम जनता त्रस्त है संस्था का मुख्य उद्देश्य ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है। शिवम कुमार सिन्हा ने कहा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु संस्था को भारत सरकार सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों द्वारा अधिकृत निबंधन दिया जा चुका है, जिसके माध्यम से संस्था से जुड़े पदाधिकारी को सरकार और सिस्टम से जुड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने में सहायता मिलेगा।

झारखंड बिहार सहित ईस्ट इंडिया के जोनल सेक्रेटरी हरिनाथ साहू ने कहा एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट भारत सरकार द्वारा एक पंजीकृत संस्था है जिसके अंतर्गत मानवाधिकार,महिला आयोग, सेंट्रल विजिलेंस, नीति आयोग, मिनिस्ट्री ऑफ़ एमसीए, लेबर डिपार्मेंट उत्तर प्रदेश सहित दर्जनों विभागों का अनुमोदन और निबंध संस्था को प्राप्त है। जिसके तहत हमारी संस्था केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और भ्रष्ट पदाधिकारीयों की वजह से सही समय से लाभुकों तक योजना का लाभ नहीं मिल पाता है साथ ही प्रशासनिक विभाग में भी कुछ भ्रष्ट अधिकारी अपने पावर का दुरुपयोग कर आए दिन आम लोगों को बेवजह परेशान करते हैं,इन सारे विषयों को लेकर हमारी संस्था के पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक शासन और प्रशासन के सहयोग से प्रभावशाली अभियान पूरे प्रदेश स्तर में चलाने का निर्णय लिया है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्था के झारखंड के असिस्टेंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स सेल से अजय कुमार गौतम, झारखंड असिस्टेंट सेक्रेटरी लीगल सेल ललित दास गोस्वामी, स्टेट एडिशनल डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेटिव सेल हजारी प्रसाद मोदी, रांची जिला इंचार्ज प्रमोद प्रसाद गुप्ता, डिस्टिक ऑफीसर रांची समीर कुमार, रांची जिला युथ सेल प्रेमचंद साहू, रामगढ़ जिला ऑफिसर गणेश जायसवाल एवं कुलजीत सिंह छाबड़ा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *