चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को विवादित बयान देने से बचने की दी सलाह, अब तक कुल 805 प्रत्याशियों ने पर्चा किया दाखिल…….
1 min read

चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को विवादित बयान देने से बचने की दी सलाह, अब तक कुल 805 प्रत्याशियों ने पर्चा किया दाखिल…….

रिपोर्ट :- राँची डेस्क…….

राँची : राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने बताया कि अब तक कुल 805 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जमशेदपुर ईस्ट और जमशेदपुर वेस्ट विधानसभा सीट के लिए सबसे ज्यादा 32-32 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। जबकि खूंटी और सिमरिया विधानसभा सीट के लिए सबसे कम 11 या 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि अब तक 57 करोड़ 66 लख रुपए का सीजर किया गया है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 85+ उम्र और 40% से ज्यादा दिव्यांग अब्सेंटिव वॉटर के लिए फार्म 12 डी बांट दिया गया है। ऐसे मतदाताओं की संख्या 4495 है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आयोग ने राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों को एडवाइजरी दी है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के सम्मान और प्रतिष्ठा के प्रतिकूल दिए गए बयान और मतदाताओं को गुमराह करने वाले या फिर निजी जीवन से जुड़ी बातों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में रखा गया है। विभिन्न दलों और उनके प्रतिनिधियों को इसका ख्याल रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *