सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चम्पई सोरेन ने नामांकन किया दाखिल, कहा झारखंड ही नहीं पूरे देश में भाजपा की लहर……
1 min read

सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चम्पई सोरेन ने नामांकन किया दाखिल, कहा झारखंड ही नहीं पूरे देश में भाजपा की लहर……

रिपोर्ट :- झारखंड डेस्क…….

सरायकेला : चम्पई सोरेन ने सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन किया। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा, सिर्फ झारखंड में ही नहीं, पूरे देश में भाजपा की लहर है। इस लहर को कोई नहीं रोक पाएगा। झारखंड में कांग्रेस गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है और वे इन चुनावों में कहीं दूर-दूर तक नहीं है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा, “जीत तय है। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ हुई है। यहां के आदिवासियों, गरीबों और दलितों को न्याय सिर्फ भाजपा ही दे सकती है, कोई दूसरी पार्टी ऐसा नहीं कर सकती। आज सुबह अपने माता-पिता को नमन करने के बाद, जिलिंगगोड़ा गांव के जाहेरथान में माथा टेक कर, नामांकन दाखिल करने के लिए प्रस्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *