
झारखंड चुनाव से ठीक पहले एनडीए को बड़ा झटका……
रिपोर्ट :- राँची डेस्क……..
राँची : झारखंड चुनाव से ठीक पहले एनडीए को बड़ा झटका लगा है। आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आज वे झामुमो में शामिल हो गए और चंदनकियारी से चुनाव लड़ सकते हैं। उमाकांत रजक ने कहा कि पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो इस्तीफा देना पड़ा। उनके झामुमो में शामिल होने की चर्चा पहले से थी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके स्थित आवास पर पर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जमुवा विधायक केदार हाजरा और आजसू पार्टी से चंदनकियारी सीट से पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने आज अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों को माला पहनकर पार्टी में शामिल कराया। मिलन समारोह में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और पार्टी प्रवक्ता विनोद पांडे समेत मौजूद थे।