
मुख्यमंत्री ने किया फ्लाई ओवर परियोजना और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास…….
रिपोर्ट:- राँची डेस्क……
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची के बहू बाजार से शांति नगर कोकर तक फ्लाइओवर का उद्घाटन किया, साथ ही राज्य को एक साथ नगर विकास व पथ निर्माण की 3264 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं की सौगात दी है।
उद्घाटन शिलान्यास के बाद एक समारोह का भी आयोजन हुआ। जहां रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सीपी सिंह, कल्पना सोरेन और कई लोग शामिल हुए। बताते चले की फ्लाईओवर का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पूजा अर्चना कर किया। साथ ही खुद ड्राइव कर फ्लाईओवर में अपनी गाड़ी भी चलाई। उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा की यह पहला फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ है। आने वाले समय में राज्य को और भी कई सौगाते दी जाएगी।
वहीं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा की पार्टियों की विचारधारा अलग हो सकती है। लेकिन विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। और यही वजह है लगातार वह झारखंड को कई सौगाते दे रहे हैं राजधानी रांची का कायाकल्प में केंद्र सरकार की अहम भूमिका है।