
झामुमो ने बीजेपी के परिवर्तन यात्रा पर साधा निशान, परिवर्तन यात्रा को बताया षड्यंत्र यात्रा…..
रिपोर्ट:- रांची डेस्क……
राँची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की षड़यंत्र यात्रा साहिबगंज से शुरू हुई। इस यात्रा का मंजिल क्या होगा। चुनाव के बाद पता चल जाएगा अमित शाह एक ही नाम जप रहे थे हेमंत बाबू हेमंत बाबू,
अखिर ऐसा कौन सा डर है, की 5 मुख्यमंत्री के साथ है। हर बार पूछते हैं मिला क्या…? आपने दिया क्या…? 5 करोड़ नौकरियां का वादा किया था। कोरोना काल में कितनों की नौकरी चली गई। बीजेपी में बाहर से घुसपैठियों घुस गए हैं, भाड़े के टट्टू से कितने दिन चलेंगे…? झारखंड की जनता आपकी पार्टी को उल्टा लटका के सीधा कर देगी।
बीजेपी के एक-एक नेताओं को जनता उल्टा लटका के सीधा कर देगी। संदेश स्पष्ट है युवा महिला किसान व्यापारी कोई आपके साथ नहीं है। आपके साथ राजनीतिक दुर्गंध फैलाने वाले लोग हैं। हम लोग आपकी साफ सफाई कर देंगे।
घुसपैठ कहां है बताएं ? पीएम ने गलत तथ्य को बताया, सीमा में तैनात पुलिस बल क्या करते हैं। किस रास्ते से आते हैं, अनर्गल बयानबाजी से माहौल खराब हों रहा। पॉलिटिकल टूरिज्म चल रहा है। आए घूमिये फिरिये, नफरत मत फैलाइए चुनाव में जनता सबक सिखा देगी।
बंगाल सरकार की मनो स्थिति अच्छी नहीं है। हेमंत सोरेन सरकार घुटना नहीं टेका। जल संसाधन विभाग बंगाल, जल संसाधन विभाग झारखंड और डीवीसी के अधिकारियों विचार विमर्श के बाद पानी छोड़ा गया। दीदी का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।