
राजधानी रांची में भाई बहनों का प्रतीक करम पर्व का उल्लास……..
रिपोर्ट :- रांची डेस्क
राँची: सनातनी हिंदू रीति हिंदी पंचांग के अनुसार भाद्र पदमाह के शुक्ल पक्ष के एकादशी तिथि को करमा पर्व मनाया जाता है इस त्यौहार में विशेष संस्कृतीक उल्लास झारखंड बिहार मे देखी जाती है यह त्यौहार बहनों और भाइयों के बीच उपवास रखकर अटूट प्रेम के धार्मिक परंपरा के साथ होता है इसी कड़ी में राजधानी रांची के विभिन्न सार्वजनिक अखरा मे झारखंडी परंपरा रीति रिवाज के अनुसार करम डाली का पूजन किया गया सच्चे हृदय से बहनों और भाइयों के द्वारा एक दूसरे के लिए आजीवन सुख समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना की गई अखरा स्थल को काफी मनोरम रूप से सजाया भी गया है