रांची जिला में चल रही योजनाओं/परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए सम्बंधित अधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
1 min read

रांची जिला में चल रही योजनाओं/परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए सम्बंधित अधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक- 26 जून 2024 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में भू-अर्जन से सम्बंधित मामलों की समीक्षा बैठक करते हुए रांची जिला में चल रही सभी योजनाओं/परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए ।

बैठक में अपर समाहर्ता रांची, श्री राम नारायण सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची, सुनील चंद्र, सभी कानूनगो, सभी लिपिक, सभी अमीन एवं सम्बंधित पदाधिकारी शामिल रहे।

आई. टी. आई.बस स्टैण्ड से संत फ्रांसिस स्कूल तक पथ चौड़ीकरण परियोजना (कुल रकबा- 4.2575 एकड़)

उपायुक्त द्वारा आई. टी. आई.बस स्टैण्ड से संत फ्रांसिस स्कूल तक पथ चौड़ीकरण परियोजना
मौजा – अरगोड़ा, बजरा, हेहल की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करते हुए शीघ्र कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

जुडिशियल एकेडमी से नयासराय रेलवे क्रॉसिंग तक पथ चौड़ीकरण परियोजना

उपायुक्त ने जुडिशियल एकेडमी से नयासराय रेलवे क्रॉसिंग तक पथ चौड़ीकरण परियोजना की समीक्षा की । सम्बंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि मौजा- बालालौंग, कुदलौंग, हड़सेर के अधिग्रहण हेतु प्राप्त धारा-11 (अधिसूचना) की कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त द्वारा जल्द आगे की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया गया।

Link Line Between Lodhima-Piska by Passing Hatial Ranchi परियोजना

उपायुक्त द्वारा Link Line Between Lodhima-Piska by Passing Hatial Ranchi परियोजना की समीक्षा करते हुए कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

सिरम‌टोली चौक से राजेन्द्र चौक मेकॉन गोलचक्कर पर 4 लेन फ्लाईओवर निर्माण परियोजना

उपायुक्त ने सिरम‌टोली चौक से राजेन्द्र चौक मेकॉन गोलचक्कर पर 4 लेन फ्लाईओवर निर्माण परियोजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की । जिसपर सम्बंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि अधिपत्य मौजा-सिरम, डोरण्डा, कड़रु सौंप दिया गया है। उपायुक्त द्वारा जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

रांची रिंग रोड से झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय, राँची तक पहुँच पथ परियोजना

उपायुक्त द्वारा रांची रिंग रोड से झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय, राँची तक पहुँच पथ परियोजना मौजा-मनातू के बारे में समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारी से जानकारी ली गई जिसपर सम्बंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस में प्राप्त राशि का भुगतान किया जा रहा है। पंचायत भवन-मनातु आवेदन प्राप्त करने हेतु शिविर लगाया जाएगा।

अरगोड़ा से कटहल मोड़ वाया पुन्दाग पथ चौड़ीकरण परियोजना

उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा अरगोड़ा से कटहल मोड़ वाया पुन्दाग पथ चौड़ीकरण परियोजना में सम्बंधित अधिकारी से विस्तृत जानकारी मांगी जिसपर सम्बंधित अधिकारी द्वारा बताया गया की 25 प्रतिशत भू-अर्जन का कार्य पूरा हो गया है। जिसपर उपायुक्त रांची, द्वारा कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को विधुत पोल शिफ्टिंग करने एवं कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण को निर्देश देते हुए कहा की कटहल मोड़ से निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया।

बारियातु मुख्य मार्ग से बड़‌गाई लेम बोड़ेमा पथ परियोजना से बोरिया तक पथ का चौड़ीकरण तथा मजबूतीकरण का कार्य परियोजना

उपायुक्त द्वारा बारियातु मुख्य मार्ग से बड़‌गाई लेम बोड़ेमा पथ परियोजना से बोरिया तक पथ का चौड़ीकरण तथा मजबूतीकरण का कार्य परियोजना की क्रमवार समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को जल्द इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बिरसामुंडा एयरपोर्ट से कुटियातु मोड़ पथ परियोजना

उपायुक्त द्वारा बिरसामुंडा एयरपोर्ट से कुटियातु मोड़ पथ परियोजना (रिंग रोड़ कोचबोंग तक वाया हुंड़रु हेतु, चंदाघासी, मरियातु, इटे पथ निर्माण की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारी से जानकारी ली गई और जल्द इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया।

रांची रेलवे स्टेशन तक दूसरा पहुंच पथ परियोजना

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा रांची रेलवे स्टेशन तक दूसरा पहुंच पथ परियोजना में अब तक हुए सारे कार्य के बारे में जानकारी ली गई । इस सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि मौजा सिरम का आधिपत्य सौंपा जा चुका है।

रांची रिंग रोड़ (सेक्शन-VII) से झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय, रांची तक पहुंच पथ परियोजना (मौजा-मनातू) चेड़ी

उपायुक्त द्वारा रांची रिंग रोड (सेक्शन-VII) से झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय, रांची तक पहुंच पथ परियोजना (मौजा-मनातू) चेड़ी की समीक्षा कर जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारी ने बताया कि पंचायत भवन – मनातु में आवेदन प्राप्त करने हेतु शिविर लगाया जाएगा। उपायुक्त द्वारा जल्द से जल्द इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया।

रांची जिला में संचालित विभिन्न योजनाओं/परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए सम्बंधित अधिकारी को कई आवश्यक निर्देश

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा भू-अर्जन से सम्बंधित सभी मामलों की क्रमवार चर्चा कि गई। सम्बंधित अधिकारियों को रांची जिला में चल रही योजना/परियोजना यथा- रांची रिंग रोड़ (सेक्शन-VII) से झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय, रांची तक पहुंच पथ परियोजना (मौजा-मनातू), NH-33 (14.730 KM) R.O.B (2.60 KM) परियोजना, नारो टीकराटोली, NH-75 टेंडर मोड़ से जगुआर कैंप के चौड़ीकरण- मजबूतीकरण परियोजना, खूंटी तोरपा मुख्य पथ, अमरेश्वर धाम से तुपुदाना चौक तक निर्माण परियोजना, पतरातू हेदगीर मैक्लुस्कीगंज पथ निर्माण परियोजना, NH 75 बीजूपाड़ा चौक से बरहे औद्योगिक क्षेत्र पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य परियोजना, रांची मुरी सड़क चौड़ीकरण, अनगड़ा हाहे-राहे पथ के 5 वे किलोमीटर गूंगा नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण एवं पहुंच पथ निर्माण परियोजना, करंजी मोड़ बेड़ो से चट्टी वाया नरकोपी रेलवे स्टेशन पहुंच पथ परियोजना, को पूरा करने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *