कैरलि स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
1 min read

कैरलि स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

एच. ई. सी. टाउनशिप, सेक्टर -2, धुर्वा स्थित कैरलि स्कूल में आज दिनांक 21 जून 2024 को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ का आयोजन हुआ जिसमें रांची सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत रांची के 13 विद्यालयों के विद्यार्थी,शिक्षक एवं प्राचार्य शामिल हुए | कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय क्वायर द्वारा  विद्यालय प्रार्थना से हुआ | विद्यालय क्वायर ने योग-गीत का गायन किया | रांची सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स की अध्यक्षा श्रीमती परमजीत कौर ने सभी लोगों को  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योगाभ्यास को जीवन की अनिवार्यता के सम्बन्ध में कहा |  विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश पिल्लई ने  ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि योग हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास में सर्वाधिक सहायक है, जिसे आज समूचे विश्व ने स्वीकार लिया है  |

 

तत्पश्चात विद्यालय के योग शिक्षक श्री राजेश कुमार चौधरी ने योग सत्र का आरम्भ करते हुए मंत्रोच्चार , महामृत्युंजय मन्त्र, गायत्री मन्त्र का पाठ, उठकर,  बैठकर और लेटकर किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के आसन और प्राणायाम सभी विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ किया |योग के अगले सत्र में सरला बिरला युनिवर्सीटी की योग विज्ञान एवं प्राकृतिक विज्ञान की प्रशिक्षक श्रीमती अंजना कुमारी सिंह ने सभी लोगों को  सूक्ष्म प्राणायाम,  एक्युप्रेशर की जानकारी, शान्तिपाठ एवं अन्य जानकारियाँ भी दिया | राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ | उक्त कार्यक्रम में जे.वी.एम.श्यामली के प्राचार्य श्री समरजीत जेना , कैरलि स्कूल की  दोनों उपप्राचार्या श्रीमती सुजा पिल्लई एवं श्रीमती के.आर.स्मृति , शिक्षकगण एवं   विद्यार्थीगण उपस्थित थे |  श्रीमती रिन्जू चन्डेल एवं  श्रीमती साथी गांगुली ने कार्यक्रम का संयोजन किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *